Deogarh News: ग्राम प्रधानों को मिली बकाया सम्मान राशि
देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को बकाया सम्मान राशि का भुगतान अंचल द्वारा कर दिया गया है l ग्राम प्रधानों को दिसंबर 2025 तक का बकाया भुगतान की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है l बकाया सम्मान राशि का भुगतान मिलने से ग्राम प्रधानों में हर्ष व्याप्त है l करौं प्रखंड ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधानों को Rs.8000 और मूल रैयतों को Rs.4000 रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ है l ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अंचल अधिकारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए बकाया सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। जिससे ग्राम प्रधानों व मूल रैयतों में खुशी की लहर है l इसके लिए ग्राम प्रधानों ने अंचल अधिकारी को धन्यवाद दिया है l ग्राम प्रधानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.