Deogarh News: ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान : नितेश
देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। देश के ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा 5-दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई व्यवस्था को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारियों की मांगों पर समयबद्ध एवं सार्थक पहल नहीं होने के कारण अब ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत देश के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी, अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होंगे। देश में कार्यरत 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 22 हजार से अधिक शाखाओं के माध्यम से 700 से अधिक जिलों में ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और वित्तीय समावेशन में आरआरबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.