Deogarh News: गोचर व परती जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग
देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जलील हैदर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों ने मारगोमुंडा प्रखंड में भी शीघ्र पेसा कानून लागू करने की मांग की। कहा कि कई प्रखंडों पेसा कानून लागू हो गया है, जबकि अभी तक मारगोमुंडा प्रखंड में पेसा कानून लागू नहीं हुआ है। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अंचल क्षेत्र के कई गांवों में गोचर और परती जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग अंचलाधिकारी से की। मौके पर ग्राम प्रधान सुखलाल साह, नसीम अंसारी, मुंशी हेंब्रम, मुस्तकीम, राजकुमार हांसदा, अजीज खान, दामू मंडल, समीउद्दीन, संतोष कुमार राय, दिवाकर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.