देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर। श्रावणी मेले के दौरान दुकानदारों और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात थाना क्षेत्र के हरिसरनम कुटिया के समीप छापेमारी कर गैंगस्टर सौरभ पलिवार के तीन कथित गुर्गों को एक अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। तीनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तारगिरफ्तारी और सामान की बरामदगी पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त बातें कि जानकारी एसपी प्रवीण पुष्कर ने मंगलवार दोपहर 2:15 बजे अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना ...