देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर। जिला अग्निशमन कार्यालय देवघर परिसर में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के दूसरे बैच के पुरुष एवं महिला जवानों के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि गृह रक्षा वाहिनी के जवान प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। किसी भी आकस्मिक आपदा या अगलगी की स्थिति में इनकी त्वरित भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य से इस विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया है।

अग्नि सुरक्षा के नियम इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के नियम के साथ जवानों ...