देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: थाना अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी बीरेन्द्र रजक पिता प्रकाश रजक द्वारा थाना में आवेदन देकर गाली-गलौज एवं मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव निवासी भैयाद मदन रजक, निरज रजक, सनोज रजक व संगीता रजक को अभियुक्त बनाया गया है। बताया कि अपनी टोटो से पानी पूरी बिक्री करने जाने के क्रम में अभियुक्त द्वारा टोटो से खींच कर लाठी व रड से मारकर घायल कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...