Deogarh News: गाय-बकरी सहित अन्य मवेशी की चोरी
देवघर, जुलाई 31 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। बीती रात्रि प्रखंड अंतर्गत ग्राम डिंडाकोली के मोहन प्रसाद सिंह के गौशाला में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो गाय, दो बछड़ा, एक खस्सी, एक बकरी और बकरी का दो नवजात बच्चे की चोरी कर ली है। रोज की भांति जब मोहन सिंह साफ सफाई करने के लिए अपने गौशाला गए तो उन्होंने गौशाला में लगा ताला टूटा हुआ पाया l जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वो आश्चर्यचकित रह गए। गौशाला से सभी मवेशी गायब मिले l विदित हो कि डिंडाकोली गांव में इसके पूर्व भी ऐसी चोरी की घटनाएं पूर्व के महीना में हो चुकी है l मोहन प्रसाद सिंह ने चोरी के घटना के संबध में थाना प्रभारी करौं को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि चोरी की घटना से लोगों को निजात मिल पाए l मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.