देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पेंशनर भवन में समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं सचिव जयप्रकाश सिंह द्वारा दोनों महान विभूतियां के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। उसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भी बारी-बारी से पुष्पांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर सामाजिक सरोकार का संदेश : स्वच्छता की पहल से सेवा का संकल्प तकस्वच्छता अभियान संयुक्त सचिव राम किशोर प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रपिता के भजन का गायन किया गया। वहीं सियाराम सिंह द्वारा दोनों महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।...