देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) कल्याणपुर, देवघर में 20 नवंबर को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन होगा। कार्यालय असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। पत्र में यूपीएचसी कल्याणपुर के संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यक्रम में समय पर शामिल होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सर्वाइकल कैंसर मुक्त भव...