देवघर, अक्टूबर 24 -- एथलेटिक्स प्रतिभाओं के चयन के लिए ट्रायल Deogarh News: जिले में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में बालक और बालिका खिलाड़ियों के रिक्त स्थानों को भरने के लिए 27 अक्टूबर को प्रतिभा चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से कुमैठा स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में होगा। जिला खेल शाखा की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से एथलेटिक्स में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने 24 अक्टूबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र जारी किया है। पत्र में कुमैठा स्टेडियम के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालयों को ट्रायल की जानकारी देने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभ...