देवघर, सितम्बर 23 -- Deogarh News: मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव स्थित मैदान में करमा मिलन समारोह के अवसर पर नशामुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस की ओर से खेल के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। वहीं, साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान फोन कॉल, संदेश और लिंक से सावधान रहने तथा किसी के साथ बैंकिंग ...