देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: स्थानीय खलासी मोहल्ला चौक पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से टोटो सवार कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर कोई मजदूर चला रहा था। घटना को लेकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने प्रशासन से ऐसे अनियंत्रित वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...