Deogarh News: खरडंगाल स्कूल में रसोईया का हुआ चयन
देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी के यूएमएस खरडंगाल में कार्यरत रसोईया खुतेजा बीबी सेवानिवृत्त हो गई है। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने व नई रसोईया के चयन के लिए लिए स्कूल परिसर में एक बैठक आयोजित हुई। मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्षों तक स्कूल के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइया खुतेजा बीबी को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। स्थानीय मुखिया मनु चौड़े ने खुतेजा बीबी को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदा किया। इस विदाई बेला में अपने लंबे सेवाकाल व सहकर्मियों के जुड़ाव को याद कर निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी की आंखे भर आईं, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया। इसके उपरांत रसोईया चयन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.