देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर मणिगढ़ी स्कूल के समीप पुल के पास बराकर से देवघर जा रही डब्ल्यूबी-38-ए वाई-7980 आई ट्वेंटी तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित होकर दाहिनी ओर खड्डे में गिरकर पलट गई। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार खिड़की के रास्ते कार से बाहर सुरक्षित निकाल लिए गए। बराकर निवासी कार चालक दानिश अंसारी ने बताया कि पुलिया के समीप अचानक आगे से आ रही वाहन से बचने के क्रम में कार खड्डे में गिर गई। बताया कि इतनी बड़ी दुर्घटना में सीट बेल्ट लगाए रहने के कारण दोनों व्यक्ति पूरी तरह कार में सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एनएच-23 पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार मकान में घुसी सड़क से करीब 12 फीट नीचे वाहन गिरने के उपरांत उन्हें खरोंच तक नहीं लगी। उधर पं...