Deogarh News: क्रिकेट के विवाद में मारपीट, लोहे के रॉड से हमला
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट और लोहे के रॉड से हमला कर दिया गया है। मामले में न्यायालय में दायर परिवाद के आधार पर रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवादी रुद्रपुर निवासी मुंदर यादव ने राजेश यादव और अभिषेक यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। न्यायालय में दायर परिवाद के अनुसार घटना 7 जून 2026 की शाम करीब सात बजे की है। बताया गया है कि मुंदर यादव का भतीजा और अन्य युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गयी। शोर सुनकर मुंदर यादव विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.