देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवघर को-ऑपरेटिव कार्यालय में कार्यरत 50 वर्षीया सहकारिता पदाधिकारी नीलम सुभाषिनी टोप्पो की बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके सहयोगी आनन-फानन में सदर अस्पताल देवघर लेकर पहुंचे। ऑन ड्यूटी डॉ. अनिल कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दे दी गई। जानकारी के अनुसार, नीलम सुभाषिनी टोप्पो मूल रूप से रांची जिले की निवासी थीं और वर्तमान में देवघर को-ऑपरेटिव कार्यालय में कार्यरत थीं। बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने अथवा अचानक अचेत होने की जानकारी उनके सहयोगियों को मिली। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई...