देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर अवस्थित इंग्लिश ऑफिस के पास से 24 सितंबर की दोपहर टोटो चोरी कर ली गयी। मामले को लेकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन के समीप जमुआ गांव निवासी मिथुन कुमार मंडल ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार अपनी टोटो जेएच-15-एजे-2546 को दोपहर करीब एक बजे इंग्लिश ऑफिस के पास खड़ा कर कोर्ट के काम से अंदर गया था। करीब 4:15 बजे लौटने पर टोटो वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। उसके बाद पुलिस से टोटो बरामद करने व आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...