Deogarh News: कोरियासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गंभीर, रेफर
देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बिहार के बांका जिला क्षेत्र के जयपुर थाना अन्तर्गत कधार गांव निवासी नारायण तुरी एवं उनकी पत्नी राजमणि देवी के रूप में हुई है। घायल नारायण तुरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए बाइक से देवघर एम्स लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कोरियासा के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.