Deogarh News: कोरदाहा मोड़ के पास दो बाइकों में टक्कर, मां-बेटा घायल
देवघर, जुलाई 6 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि देवघर-गोड्डा सड़क पर सरैयाहाट थाना के कोरदाहा मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक व सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल युवक बिहार के बांका जिला अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद शर्मा है। हादसे में मां पनाबती देवी भी घायल हुई है। घायल ने बताया कि मां को बाइक से लेकर मामाघर बिहार के बांका जिला क्षेत्र के जयपुर थाना के बेलदाहा गांव जा रहा था। उसी दौरान कोरदाहा मोड़ के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। मामले की जानकारी सरैयाहाट थाना को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.