देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के तारणी लेन रोड जून पोखर में कॉल बेल बजाने के शक में स्कूल से घर लौट रहे चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट कर दी गयी। इस संबंध में छात्र के पिता इंद्रजीत चौधरी ने थाना में लिखित शिकायत देकर कृष्णा प्रसाद नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, इंद्रजीत चौधरी का बेटा ईशान चौधरी देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। 2 नवंबर को दोपहर करीब 2:20 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में कृष्णा प्रसाद नामक व्यक्ति पहुंचा और बच्चे से पूछने लगा कि उसके घर की कॉल बेल किसने बजायी। आरोप है कि उसके बाद उसने बिना कुछ समझे बच्चे की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बच्चे के गाल और सीने पर कई बार मारा गया। पिता के अनुसार, मारपीट के बाद बच...