Deogarh News: कॉलेज रोड पर सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर, दोनों वाहनें जब्त
देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: मधुपुर। स्थानीय कॉलेज रोड में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी सोहेल अंसारी, जो एक निजी होटल में काम करता है। होटल से अपने घर खाना खाने जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी अपाची बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन अत्यधिक चोट के कारण उसे मधुपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.