देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी के गिरजा व खून कोल डंप में कार्यरत कैजुअल मजदूरों की रोजगार व अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को कोलियरी के अतिथिशाला में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, चितरा थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार, सुरक्षा प्रभारी मो. इम्तियाज, गिरजा एवं खून क्षेत्र के अड़खा लीडरों ने भाग लिया।

बैठक में लिए गए निर्णय बैठक में मजदूरों के रोजगार को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने बताया कि गिरजा खदान से निकलने वाले कोयले का 70 प्रतिशत हिस्सा गिरजा कोल डंप तथा 30 प्रतिशत हिस्सा खून कोल डंप में भेजने पर सहमति बनी है, ताकि दोनों क्षेत्रों के कैजुअल मजदूरों को नियमित रूप से रोजगार मिलता रहे। जानक...