देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि स्थानीय गीता प्रेस रोड अवस्थित केएस टेक्सटाइल में गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो, संतालपरगना दुमका की टीम पहुंची। विभाग के सहायक आयुक्त के रवि कुमार के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब एक बजे से रात आठ बजे तक प्रतिष्ठान में सर्वे करती रही। सर्वे के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के कागजातों व अन्य रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई की विस्तृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं करायी गई थी। विभागीय अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...