Deogarh News: कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिला किसान हुई सम्मानित
देवघर, अक्टूबर 16 -- Deogarh News: कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर के प्रशिक्षण हॉल में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दो महिलाओं किसानों को कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला किसानों में सविता देवी एवं उर्मिला देवी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों से काफी संख्या में महिला किसान कृषि विज्ञान केंद्र देवघर पहुंची और कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र देवघर की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.पूनम सोरेन द्वारा महिला किसानों को कृषि एवं पशुपालन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कृषि एवं पशुपालन में भाग लेने के लिए महिला किसानों जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण व महिला कृषकों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.