देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमरडीह-भदवारी गांव में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के नेता एवं पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।

घटना की जानकारी घटना की सूचना पर कुंडा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा का जायजा लिया। मौके पर झामुमो नेत्री निर्मला भारती, पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, बहुजन आर्मी के प्र...