Deogarh News: कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद
देवघर, अक्टूबर 21 -- Deogarh News: थाना क्षेत्र के दोंदिया-नवाडीह गांव में पुलिस ने दोंदिया निवासी प्रमोद मंडल की 60 वर्षीय पत्नी मंजू देवी का शव एक कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से गायब थी। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार सुबह उनका शव घर के बगल स्थित एक कुएं में तैरता दिखाई दिया। हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे व शव को कुएं से बाहर निकाला गया। थानेदार रोहित कुमार दांगी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उधर परिवार के बीच आपसी कलह को लेकर महिला की संदेहास्पद मौत होने की बात भी अंदरखाने से चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.