Deogarh News: कुएं से पानी लेने को लेकर मारपीट, एक घायल
देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के पिपरपोज गांव में खेत पटवन के लिए सरकारी कुएं से पानी लेने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पीड़िता कविता देवी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते शनिवार को वह अपने घर के समीप स्थित सरकारी कुएं से खेत पटवन के लिए पानी ले रही थी। इसी दौरान गांव के सात-आठ लोग वहां पहुंचे और पानी निकालने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पारिवारिक सदस्य नागेश्वर यादव के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नागेश्वर यादव को इलाज के लिए सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.