Deogarh News: कुएं में गिरने से अज्ञात युवक की मौत
देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: मधुपर,प्रतिनिधि। शहर के डालमिया कूप रेलवे भूतल पूल के समीप वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पुराने कश्यप कूप में रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार युवक कुएं के चबूतरे पर बैठा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। घटनास्थल से उसका एक बैग मिला, लेकिन उसमें पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। जर्जर कुएं से शव निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। इधर घटना की खबर शहर में फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.