देवघर, नवम्बर 8 -- हाईवा चालक के कथित अपहरण और वसूली का आरोप Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ के पास हाईवा चालक का कथित अपहरण कर गाड़ी मालिक के साथ मारपीट करने और जबरन पांच हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सारठ थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव निवासी हाईवा मालिक रंजीत कुमार पंडित ने शनिवार को कुंडा थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दिए गए आवेदन में वाहन मालिक ने आरोप लगाया है कि जिले में कुछ लोग अवैध रूप से ओवरलोड माइंस-मिनरल और मिट्टी की ढुलाई करने वाले हाईवा व ट्रकों को पासिंग दिलाने तथा पुलिस को मैनेज करने के नाम पर वाहन चालकों और मालिकों से अवैध वसूली करते हैं। आवेदन में गाड़ियों के बीच टक्कर होने की बात...