देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि दुर्गापूजा को लेकर कुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पूजा समितियों से कहा गया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करें। ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे के इस्तेमाल में तय मानकों का उल्लंघन नहीं किया जाए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि धार्मिक आयोजन के दौरान किसी भी परिस्थिति में ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए, जिससे आम लोगों को परेशानी हो अथ...