Deogarh News: कुंडा : तेतरिया के पास मिले अधेड़ के शव की पहचान नहीं
देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया गांव के समीप मिले अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव की 24 घंटे बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की थी। बावजूद बुधवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी। कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बुधवार शाम करीब पांच बजे बताया अज्ञात शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से आवश्यक सरकारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजनों या परिचितों द्वारा पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शीतगृह में रखा गया है। इस दौरान आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना देकर मृतक की पहचान कराने का प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.