देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन पहाड़ी में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सदर अस्पताल में इलाजरत 18 वर्षीय उमेश कुमार यादव के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल उमेश मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ गांव का रहने वाला है। उसने दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में उमेश ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह जमुआ स्थित अपने घर पर था। इसी दौरान सुधांशु कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष, काले रंग की मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचा और तपोवन की ओर चलने को कहा। उमेश उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। करीब एक किलोमीटर आगे किशनीडीह मोड़ के पास सुभाष कुमार मंडल मिला। इसके बाद सुभाष को भी मोटरसाइकिल पर बै...