देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के श्रावणी मेला क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ के समीप छापेमारी अभियान चलाया। अवैध व्यापार करने वाले लोगों को छापेमारी की जानकारी होने से वह क्षेत्र छोड़कर फरार हो गया। इसके कारण पुलिस को छापेमारी के दौरान सफलता नहीं मिल सकी। सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक स्थान पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस की गाड़ी और जवानों के पहुंचने की भनक कारोबारी को पहले ही लग गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संभावित ठिकाने पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन कारोबारी का कोई सुरा...