Deogarh News: कुंडा :जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, नौ घायल
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव में शनिवार शाम को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के साथ घायलों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घायलों में चांदडीह गांव निवासी 40 वर्षीय कामदेव नापित, 35 वर्षीय शिबू ठाकुर, 30 वर्षीय पंचानंद ठाकुर, 45 वर्षीय परमेश्वर नापित, 35 वर्षीय अनिल नापित, 35 वर्षीय रेखा देवी और 20 वर्षीय नवनी कुमारी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से 45 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.