देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को देख परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने कुंडा थाना में आवेदन देकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस की जांच पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए युवक और किशोरी समेत दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिजनों ने युवक को किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परिजनों के आवेदन किशोरी के परिजनों ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि युवक पिछले करीब छह माह से शादी का आश्वासन देकर किशोरी के साथ संबंध बना रहा था। परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आरोपों क...