देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। खेत बचेगा, किसान बचेगा देश का भविष्य सुरक्षित बनेगा के संकल्प के साथ मधुपुर प्रखंड के बड़ानारायणपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कृषि प्रभाग देवघर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने किसानों को कृषि भूमि संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के गुर सिखाए। शशांक शेखर ने कहा कि कृषि भूमि हमारी अमूल्य संपत्ति है। मिट्टी की उर्वरता में कमी, मृदा कटाव, जल संकट और उर्वरकों व कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से कृषि उत्पादन लगातार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जिले में टोटो से खेत बचाओ अभियान शुरू इसलिए खेतों की मिट्टी को स्वस्थ रखना आज की सबसे बड...