Deogarh News: किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 28 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी के रहस्यमय परिस्थिति में गायब होने को लेकर किशोरी के पिता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस को दिए आवेदन में किशोरी के पिता ने बताया कि गत बुधवार शाम उनकी पुत्री अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान परिजनों को कथित तौर पर जानकारी मिली कि बड़हिया निवासी विक्की कुमार किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद किशोरी के पिता ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.