देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के चिरोडीह गांव में किराये के मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित अभय आनंद ने रिखिया थाना में शिकायत दी है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरन झा के पुत्र हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 13 अक्टूबर 2026 की रात घर पर मौजूद नहीं थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने किराये के मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। उसके बाद घर में रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर घर में चोरी होने का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर घर से सोने की तीन चेन, जिनकी कुल वजन लगभग 60 ग्राम बतायी गयी है, एक...