देवघर, अक्टूबर 25 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय मीना बाजार अवस्थित गांधी मैदान मीना बाजार काली पूजा समिति द्वारा पूजा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से झूमा मुखर्जी को अध्यक्ष व कुंज बिहारी मिश्रा को सचिव बनाया गया है। बताया गया कि इस बार पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। मीना बाजार में आयोजित इस पूजा को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस बार पूजा में आकर्षण का केंद्र मां का पंडाल होगा। पूरे मैदान परिसर व रास्ते को जगमगाते लाइट से सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: 68 वें वर्ष काली पूजा की तैयारी में जुटी है केरूकोचा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी 25 वर्षों से यह पूजा समिति पूरे विधि-विधान के साथ काली पूजा क...