Deogarh News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक घायल
देवघर, अक्टूबर 10 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर सारवां बस स्टैंड के समीप शनिवार दोपहर टैंपू और कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में ऑटो चालक बधनी निवासी 70 वर्षीय पंचम तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ऑटो एवं कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी हो गया। घायल ऑटो चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में किया गया। बताया कि ऑटो चालक ऑटो खड़ी कर सोया हुआ था। इसी दौरान दुर्गापुर से देवघर जा रही सीएओ वन बी जेड 3385 नंबर कार ने सामने से जोरदार ठोकर मार दिया। कार में चालक डॉक्टर नहार अकेले थे। बताया कि वे पत्नी को रिसिव करने एयरपोर्ट जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.