देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के समीप सोमवार को कार और श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप सवार 10 में 3 श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों में सरल शर्मा, विनोद दास और छतिया देवी शामिल हैं। सभी बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दसदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पिकअप से बासुकीनाथ की ओर जा रहे थे। श्रद्धालु रिखिया बाईपास होते हुए आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान डुमरिया मोड़ के समीप सामने से आ रही कार और पिकअप में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन...