देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: मोहनपुर प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला में देश के विभिन्न राज्यों से कांवरिए उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज के गंगाघाट से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर द्वादश ज्योतर्लिंग में से सर्वश्रेष्ठ मनोकामना लिंग बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण कर रहे हैं। बाबा वैद्यनाथ के प्रति आस्था और विश्वास श्रद्धालुओं को वर्षों से बाबानगरी खींच ला रही है। राजकीय श्रावणी मेले के कांवर यात्रा में शामिल कई कांवरियों का कहना है कि गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में आकर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने से मन को शांति मिलती है। गंगाजल लेकर बाबाधाम आने के बाद उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...