Deogarh News: कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालु से मारपीट
देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि बाबाधाम में जलार्पण करने आ रहे भागलपुर के एक कांवरिया के साथ मारपीट कर छिनतई और रंगदारी मांग की गयी। नहीं देने पर मारपीट कर रुपए सोने की चेन छीन ली गयी है। पीड़ित ने बताया कि तीन बाइक पर सवार आठ लोगों ने घेरकर मारपीट की। इस दौरान गर्दन पर चाकू सटाकर सोने की अंगूठी और नकदी छीन ली गई। आरोपियों ने दो लाख रुपए रंगदारी देने और भागलपुर में दर्ज मुकदमा उठाने की धमकी भी दी। मामले को लेकर रिखिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, भागलपुर जिले के खरीक बाजार थाना क्षेत्र के तेली गांव निवासी सुनील प्रसाद सिंह (पिता स्व. अभिनंदन सिंह) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह वर्ष 2005 से प्रत्येक पूर्णिमा को सुल्तानगंज से पैदल कांवर लेकर देवघर आते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.