देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कांवरिया पथ राजवाड़ा में मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित मास व्यापी नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को देवघर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में कांवड़ियों के सेवा के लिए सेवा दल हुआ रवानासेवा का उद्देश्य सेवा शिविर में एक माह तक कांवरियों की नि:शुल्क सेवा की जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि थके-हारे कांवरियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कांवरियों की सेवा भी शिव की भक्ति है। ट्रस्ट संस्थापिका और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रितु सिंह का यह प्रयास काफी सराहनीय है। शिविर संचालिका और यहां के स्वयंसेवक सेवा की अद्भुत मिसाल पेश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News:...