देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में शुक्रवार को 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि बीईईओ अमिताभ झा ने कस्तूरबा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कस्तूरबा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय संचालन से संबंधित कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने 20 वर्षों से बेहतर तरीके से विद्यालय संचालन को लेकर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में विद्यालय संचालन को और बेहतर बनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान छत्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की वाहवाही लूटी।...