Deogarh News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग
देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य व बेहतर कॅरियर के लिए सोमवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्डन करुणा राय ने बताया कि जेईपीसी रांची के निर्देशानुसार सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा काउंसलिंग किया गया। काउंसलर स्मृति रंजन मोहंती व निरंजन सिंह ने विभिन्न कॅरियर क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, उच्च शिक्षा के विकल्पों व प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं को कौशल विकास तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। छात्राओं को अपनी रुचि, योग्यता, क्षमता व प्रतिभा के अनुरूप कॅरियर चयन तथा भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.