देवघर, जुलाई 12 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। करौं बाजार के पाटावर स्थित बिषहरण देव के नाम से प्रसिद्ध दुबे मंदिर में वार्षिक पूजा 13 जुलाई सोमवार को धूमधाम से आयोजित की जाएगी l पूजा को लेकर बजार वासियों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l मंदिर को रंग रोगन किया जा रहा है l इसके साथ ही मंदिर एवं आसपास साफ सफाई भी की जा रही है l साफ सफाई अभियान में करौं बाजार के लोग भरपूर सहयोग दे रहे हैं l पूजा के अवसर पर करौं एवं सारठ प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों का जुटान होगा l जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी l इस दुबे मंदिर में बकरे की बलि प्रथा नहीं चलती है l यहां पर संध्या को खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा l पूजा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण जी जान से जुटे हुए हैं l 13 जुलाई की संध्या को पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक बाबा दुबे ...