Deogarh News: करौं : 14 पंचायत सचिवालय में आवसान नहीं कर रहे पंचायत सचिव
देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: सरकार द्वारा प्रखंड में विभिन्न पंचायत में ग्रामीणों की सरकार के लिए पंचायत सचिवालय की व्यवस्था लाखों रुपए खर्च कर करायी गयी है, लेकिन प्रखंड के 14 पंचायत सचिवालय में हमेशा ताला बंद रहता है। करौं प्रखंड में रानीडीह, सालतर, करौं, डिंडाकोली, गंजोबारी, बिरनगड़िया, टेकरा, कसैया, बारा, पथरोल, सिरसा, बघनाडीह, नगादेरी, बदिया पंचायत है। ग्रामीणों की मानें तो इनमें एक-दो पंचायत सचिवालय ही कभी-कभार जरूरी काम पर खुलता है। पंचायत के मुखिया पंचायत सचिवालय जरूर आते हैं, लेकिन पंचायत सचिव नदारद रहते हैं। अधिकांश समय बंद रहने से काम कराने आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। बताया जाता है कि एक-एक पंचायत सचिव को कम से कम तीन-तीन पंचायत सचिवालय के पंचायत सचिव का दायित्व दिया गया है। अधिकांश पंचायत सचिव जिला मुख्यालय, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.