देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: सावन माह की अंतिम सोमवारी को प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही लगी रही, जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा l प्रखंड के कर्णेश्वर महादेव मंदिर, डिंडाकोली महादेव मंदिर, सीरियां महादेव मंदिर, पचगड़िया महादेव मंदिर, बसकुपी शिव मंदिर, लालगढ़ शिव मंदिर सहित प्रखंड के अन्य शिव मंदिरों में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की एवं अपने-अपने परिवार के लिए सुख, समृद्धि व मंगल कामना की l करौं बाजार स्थित कर्णेश्वर शिव मंदिर में सुबह पट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहाl वहीं लोगों ने बाजार के कोटाल काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, धर्मराज मंदिर, सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर, विष्णु मंदिर आदि मंदिरों में भ...