देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के गांवों में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हो गए हैं l संध्या होते ही लोड सेडिंग शुरू कर दिया जाता है l एक घंटा करौं फीडर में बिजली दिया जाता है, तो दूसरे घंटे में सारठ प्रखंड के फीडर में लाइन दिया जाता है l जिससे भादो महीना के इस भीषण गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान हैं l इसी फीडर में करौं प्रखंड के कुछ गांव भी पड़ता है l भादो महीना के इस गर्मी में लोग रात जग कर समय गुजार रहे हैं l लोगों का कहना है कि तीन दिनों से बिजली की स्थिति प्रखंड क्षेत्र में बदतर हो गई है l बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है l जिसका खामियाजा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l ग्रामीणों राकेश कुमार राय, हीरालाल राय, विष्णु चौधरी, कीर्तन चौ...